फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल कंपनियों ने एयर इंडिया को छह हवाई अड्डों पर विमान ईंधन देना फिर से किया शुरू

Sat, 07 Sep 2019 10:04 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एयर इंडिया (फाइल फोटो)
विज्ञापन

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने धन की कमी से जूझ रही एयर इंडिया को छह हवाई अड्डों पर विमान ईंधन (एटीएफ) की आपूर्ति शनिवार को फिर से शुरू कर दी। सरकार ने तेल कंपनियों और एयर इंडिया के बीच वार्ता में मध्यस्थता की है, जिसके बाद तेल कंपनियों ने यह कदम उठाया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एयर इंडिया को विमान ईंधन की आपूर्ति शनिवार शाम से शुरू कर दी गई है। प्रवक्ता ने इस सप्ताह की शुरुआत में बातचीत में हुए समझौते से जुड़ी जानकारियों देने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया भविष्य की एटीएफ खरीद का भुगतान करने की शर्त पर सहमत हो गई है।

पिछले महीने इंडियन ऑयल और दो अन्य तेल कंपनियों ने पुणे, विशाखापत्तनम, कोच्चि, पटना, रांची और मोहाली में एयर इंडिया को विमान ईंधन उपलब्ध कराने पर रोक लगा दी थी। इसकी वजह एयर इंडिया पर ईंधन का करीब 5,000 करोड़ रुपये का बकाया होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें