फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: गुजरात के आठ बड़े शहरों में आज से 10 अप्रैल तक स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं बंद

Fri, 19 Mar 2021 07:09 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, गांधीनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर गुजरात सरकार ने कहा कि इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए राज्य के आठ बड़े शहरों में विद्यालय 19 मार्च से अपने परिसरों में अध्यापन बंद करेंगे।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने कहा कि इन शहरों के विद्यालयों में 10 अप्रैल तक ऑफलाइन कक्षाएं नहीं लगेंगी। ये शहर अहमदाबाद, राजकोट, वड़ोदरा, सूरत, भावननगर, गांधीनगर, जामनगर और जूनागढ़ हैं।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ास्मा और मुख्य सचिव अनिल मुकिम के साथ उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया।
विज्ञापन


चूड़ास्मा ने कहा कि इन शहरों के अलावा अन्य क्षेत्रों में विद्यालय उन विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं जारी रखेंगे, जिन्होंने इस विकल्प को चुना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 19 मार्च से 10 अप्रैल तक ऑफलाइन परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें