फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में होने वाली किसान महापंचायत को नहीं मिली इजाजत

Sun, 21 Feb 2021 12:17 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राकेश टिकैत - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

महाराष्ट्र के यवतमाल में होने वाली किसान महापंचायत को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया। महाराष्ट्र में दो दिन लगातार छह हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।   

विज्ञापन


वहीं भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में धारा 144 लगा दी है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अधिकारियों ने मीटिंग की इजाजत नहीं दी। इसलिए हम वहां जा नहीं पाए।
 

शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा की कोर कमेटी ने महापंचायत की अनुमति के लिए आवेदन किया था। महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए यवतमाल में होने वाली किसान महापंचायत की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुंबई, पुणे सहित विदर्भ के अमरावती, यवतमाल और अकोला में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही यहां कठोर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। इसे देखते हुए जिलाधिकारी एमडी सिंह ने पहले ही साफ कर दिया था कि किसान महापंचायत की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें