फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, 2 घायल

Mon, 25 Jun 2018 04:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केंद्रपाड़ा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में हुकीटोला द्वीप के निकट आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिलाएं एक नाव पर मछली पकड़ने निकली थीं , जब द्वीप के निकट बिजली गिरी। यह स्थान महाकलपदा थाना के अंतर्गत आता है। 

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान दीपाली मंडल (42)  और पन्नति मंडल (55) के तौर पर की गई है। उनके साथ गए दो मछुआरे झुलस गए और उन्हें उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अस्वाभाविक मृत्यु का एक मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के परिजन को विशेष राहत कोष से चार - चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें