फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: युवकों की टीम करती ट्रकों से अवैध वसूली, फिर RTO को भेजी जाती थी नकदी

Wed, 27 Nov 2024 05:28 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

Odisha: एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि गोलंथरा पुलिस को सूचना मिली थी कि एनएच 16 पर गिरीशोला में युवाओं का एक समूह ट्रकों से अवैध तरीके से पैसे की वसूली कर रहा है।
विज्ञापन
रिश्वत केस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के गंजम जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर चलने वाले ट्रकों से अवैध वसूली के आरोप में परिवहन विभाग के दो अधिकारियों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। बरहामपुर एसपी सरवण विवेक एम के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों में गंजम के अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) के वेंकटेश और कनिष्ठ मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) रतिकांत सहित और तीन अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि गोलंथरा पुलिस को सूचना मिली थी कि एनएच 16 पर गिरीशोला में युवाओं का एक समूह ट्रकों से अवैध तरीके से पैसे की वसूली कर रहा है। यह लोग वसूली करने वाले लोगों से दावा कर रहे थे कि वे आरटीओ गंजम अधिकारियों की किसी भी जांच के बगैर उनके वाहनों को आसानी से पास करा देंगे। 

गोलंथरा पुलिस स्टेशन की टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंची। वहां उन्होंने कम से कम चार लोगों को एक वाहन को रोक कर उससे पैसा वसूलते हुए देखा। हालांकि, इस दौरान चार लोगों में से एक शख्स फरार हो गया। पुलिस ने तीन को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान तीनों ने खुलासा किया कि वे आरटीओ, गंजम के कुछ अधिकारियों के कहने पर यह काम कर रहे है। वे ट्रकों से इसलिए पैसे वसूल रहे थे ताकि आरटीओ अधिकारी एनएच-16 पर उनके वाहनों की जांच न करें। पुलिस ने कहा कि बाद में इकट्ठा किया गया यह धन नकद या ऑनलाइन आरटीओ अधिकारियों को पहुंचाया जाता था। आरोपी अधिकारियों ने इन लोगों को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा था। एजेंसी
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें