फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: डंपर ने कार में मारी टक्कर, दो BJP नेताओं की मौत; पूर्व विधायक का आरोप- जानबूझकर की गई हरकत

Sun, 05 Jan 2025 02:50 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

घटना रात डेढ़ बजे एनएच 53 पर बर्ला थाना क्षेत्र में हुई। कार में सवार छह लोग सवार भुवनेश्वर से अपने घर कर्डोला लौट रहे थे। तभी एक डंपर ने टक्कर मार दी। इससे दो लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के संबलपुर जिले में रविवार तड़के डंपर ने एक कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो भाजपा नेताओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान देवेंद्र नायक और मुरलीधर छुरिया के रूप में हुई। नायक भाजपा के गोशाला मंडल अध्यक्ष थे, जबकि छुरिया पूर्व सरपंच थे। दोनों नेता भाजपा के वरिष्ठ नेता नौरी नायक के करीबी थे।

विज्ञापन


कार में छह लोग थे सवार
पुलिस के अनुसार, यह घटना रात डेढ़ बजे एनएच 53 पर बर्ला थाना क्षेत्र में हुई। कार में छह लोग सवार थे, जिनमें चालक भी शामिल था। वे भुवनेश्वर से अपने घर कर्डोला लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद सभी को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य का इलाज चल रहा है।

जानबूझकर मारी गई कार में टक्कर
घटना में घायल हुए सुरेश चंदा ने आरोप लगाया, 'डंपर ने हमारी कार को पीछे से दो बार टक्कर मारी। हमें शक था कि कोई जानबूझकर हमारी कार को टक्कर मार रहा है, इसलिए चालक ने कार को हाईवे से कंठपाली चौक की ओर घुमा लिया, लेकिन डंपर ने पीछा किया और फिर से कार को टक्कर मारी, जिससे कार पलट गई।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब कार को दो बार टक्कर मारी गई तब तक वह होश में थे। मगर तीसरी बार जब डंपर ने टक्कर मारी तो वह बेहोश हो गए। चंदा ने कहा, 'मुझे यकीन है कि यह जानबूझकर किया गया। कोई दुर्घटनावश एक बार टक्कर मार सकता है, लेकिन तीन बार क्यों टक्कर मारी गई?'

डंपर किया गया जब्त
घायल लोगों से मिलने के बाद पूर्व विधायक नौरी नायक ने कहा कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि जानबूझकर टक्कर मारी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी ने जानबूझकर नेताओं की गाड़ी को तीन बार टक्कर मारी। वहीं, सबलपुर के एसपी मुकेश कुमार भामू ने कहा, 'हमने डंपर को जब्त कर लिया है और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतकों के परिवार वालों के आरोपों के बाद, हम इस मामले की जांच करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें