फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha Train Accident: हादसे में बंगाल के तीन भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Sun, 04 Jun 2023 10:09 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरुईपुर (पश्चिम बंगाल)

सार

ओडिशा के बालासोर के बहनागा बाजार में शुक्रवार को हुए रेल हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 288 तक पहुंच गई है। 1175 घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया, इनमें से 793 को छुट्टी दे दी गई और 382 का इलाज चल रहा है। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
Odisha Train Accident - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काम की तलाश में तमिलनाडु जाते समय पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के तीन भाइयों की ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी पहचान चरनीखली गांव के निवासी हरन गायेन (40), निशिकांत गायेन (35) और दिबाकर गायेन (32) के रूप में हुई है। आमतौर पर साल के ज्यादातर समय तीनों भाई तमिलनाडु में रहते थे। वे वहां छोटे-मोटे काम करते थे।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले घर आए थे
वे कुछ दिन पहले घर आए थे और इस बार खेतिहर मजदूर के रूप में काम की तलाश में कोरोमंडल एक्सप्रेस से वापस तमिलनाडु जा रहे थे। तीनों भाइयों की मौत की सूचना मिलते ही उनके गांव में मातम पसर गया।

यह भी पढ़ें- Odisha Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद फिर रेल सेफ्टी पर बढ़ेगा फोकस, 10 पॉइंट्स में समझें पूरी बात
विज्ञापन


हरन के परिवार का हाल बेहाल
स्थानीय लोगों ने कहा कि हरन की पत्नी अंजिता बीमार रहती हैं। उन्होंने कहा कि अब अंजिता का उपचार कैसे होगा, यह सवाल सबको परेशान कर रहा है। उनके परिवार में दो विवाहित बेटियां और एक बेटा है। बेटे ने हाल ही में काम करना शुरू किया है। वह एक स्थानीय भोजनालय में काम करता है। बेटे अभिजीत ने कहा कि मेरे पिता और चाचा अब नहीं रहे, हमारा परिवार तबाह हो गया है।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- Odisha Train Accident: लाशें देख पथरा गईं बेटे को तलाशती आंखें, चश्मदीदों ने सुनाईं दिल-दहलाने वाली दास्तां

निशिकांत के दो नाबालिग बच्चे
निशिकांत के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी और एक बेटा है। वे दोनों नाबालिग हैं। दिबाकर के घर में दो बेटे और उनकी पत्नी हैं। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम को हुई इस दुर्घटना में जिले के 12 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 110 लोग घायल हुए हैं, 44 लापता हैं और 16 अब तक अपने घर लौट चुके हैं। मृतकों में तीन भाइयों समेत छह लोग बसंती प्रखंड के हैं, दो काकद्वीप और एक-एक जॉयनगर-2, बरुईपुर, कैनिंग-1 और मगराहाट-1 प्रखंड के हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें