फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Accident: एनडीआरएफ की सभी नौ टीमें वापस लौटीं; अभी तक 151 शवों की पहचान हुई

Mon, 05 Jun 2023 01:44 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

पीके जेना ने बताया कि गर्मी के मौसम की वजह से शवों की स्थिति तेजी से खराब हो रही है। ऐसे में दो दिन और इंतजार किया जाएगा, अगर उसके बाद भी शवों की पहचान नहीं हो पाई तो तय नियमों के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
एनडीआरएफ आईजी नरेंद्र सिंह बुंदेला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य पूरा हो चुका है। प्रभावित रेलवे ट्रैक के मरम्मत का काम भी पूरा हो चुका है और वहां रेल संचालन भी शुरू हो गया है। एनडीआरएफ के आईजी नरेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि एनडीआरएफ की नौ टीमें रेल हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य में लगी थीं, सभी टीमों को अब वापस बुला लिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन

वहीं ओडिशा के मुख्य सचिव पीके जेना ने बताया कि अभी तक 151 शवों की पहचान हो चुकी है और बाकी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जिन शवों की पहचान हो गई है, उन्हें उनके परिजनों के पास भेजने की मुफ्त व्यवस्था ओडिशा सरकार द्वारा कर दी गई है।  पीके जेना ने बताया कि गर्मी के मौसम की वजह से शवों की स्थिति तेजी से खराब हो रही है। ऐसे में दो दिन और इंतजार किया जाएगा, अगर उसके बाद भी शवों की पहचान नहीं हो पाई तो तय नियमों के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें