फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: ओडिशा में बाघों की संख्या बढ़कर पहुंची 30, सीएम पटनायक ने खुशी जताते हुए दी जानकारी

Tue, 27 Feb 2024 03:01 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

सीएम ने बताया यह जनसंख्या दो साल पहले के आंकड़ों से 10 अधिक है। राज्य में वर्तमान में भी आठ शावक हैं, लेकिन उन्हें बाघों की गणना में शामिल नहीं किया गया क्योंकि वे एक वर्ष से कम उम्र के थे।
विज्ञापन
ओडिशा में बाघों की संख्या (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को घोषणा की कि बाघों की आबादी बढ़कर 30 हो गई है। उन्होंने बताया यह जनसंख्या दो साल पहले के आंकड़ों से 10 अधिक है। राज्य में वर्तमान में भी आठ शावक हैं, लेकिन उन्हें बाघों की गणना में शामिल नहीं किया गया क्योंकि वे एक वर्ष से कम उम्र के थे। 
विज्ञापन


सीएम पटनायक ने एक्स पर लिखा, 'यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि पहले अखिल ओडिशा बाघ आकलन में ओडिशा के वनों में बाघों की संख्या 30 और शावकों की संख्या 8 दर्ज की गई है। बाघों की संख्या 2022 में 20 थी। सिमलीपाल बाघ अभयारण्य में इस समय 27 बाघ हैं।' 

तीन अन्य बाघ हीराकुंड वन्यजीव प्रभाग, परलाखेमुंडी प्रादेशिक वन प्रभाग और ग्रेटर सिमिलिपाल टाइगर लैंडस्केप में पाए गए। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पशु के पनपने के लिए अनुकूल आवास बनाने के निरंतर प्रयासों के लिए वन विभाग की सराहना की। 
विज्ञापन


अभ्यास के दौरान 27 वयस्क बाघ मिले
सूत्रों की मानें तो ऑल ओडिशा टाइगर एस्टीमेशन अभ्यास के दौरान ओडिशा में कुल 27 वयस्क बाघ, 14 मादा और 13 नर को कैमरे में कैद किया गया। बता दें कि छद्म मेलेनिस्टिक बाघ काले दिखाई देते हैं, क्योंकि काली धारियां अन्य रॉयल बंगाल टाइगर्स की तुलना में कहीं अधिक प्रमुख होती हैं। दुनिया के किसी भी अन्य जंगली निवास स्थान में ऐसे छद्म-मेलेनिस्टिक बाघ नहीं हैं। उन्होंने बताया कि सिमिलिपाल में शावकों की फोटो भी खींची गई। 

बता दें कि यह गणना इस साल 15 अक्तूबर 2023 से 10 फरवरी के बीच की गई थी। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की 2022 की अनुमान रिपोर्ट में ओडिशा में बाघों की संख्या 20 बताई गई थी। 2018 में सर्वे में राज्य में 28 बाघ मिले थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें