फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा की तीन अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर, मचा हड़कंप

Fri, 06 Feb 2026 01:21 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

ओडिशा की तीन जिला अदालतों को ईमेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद कटक, पुरी और फूलबनी की अदालतों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत परिसर खाली कराकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
ओडिशा पुलिस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Odisha Bomb Threat: ओडिशा में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तीन जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी। धमकी मिलने के बाद कटक, पुरी और फूलबनी की जिला अदालतों में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने अदालत परिसर को खाली कराकर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कटक, पुरी और फूलबनी के जिला और सत्र न्यायाधीश की अदालतों को ईमेल मिले थे। ईमेल भेजने वाले ने कोर्ट परिसर में बम विस्फोट करने की धमकी दी थी। इस धमकी के बाद वकीलों, जजों और कोर्ट आए लोगों में दहशत फैल गई। यह पहली बार नहीं है जब ऐसी धमकी मिली है। इससे पहले 8 जनवरी को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे। तब कटक, देवगढ़ और संबलपुर की जिला अदालतों को धमकी मिली थी।

महाधिवक्ता ने की शांति की अपील
ओडिशा के महाधिवक्ता पीतांबर आचार्य ने धमकी भरे ईमेल मिलने को लेकर बताया कि तीनों अदालतों में तलाशी अभियान चलाया गया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से शांति बनाए रखने की अपील की। 
विज्ञापन


पुलिस ने चलाया सघन तलाशी अभियान
धमकी के बाद तीनों अदालतों के परिसरों को खाली कराया गया। पुरी के पुलिस अधीक्षक प्रतीक सिंह ने बताया कि तलाशी अभियान में डाग स्क्वाड और बम निरोधक दस्तों को तैनात किया गया है। कटक में भी पुलिस ने कोर्ट परिसर को खाली करा दिया। बम निरोधक दस्ते ने वहां सघन जांच की। सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी।

पुलिस ने बताया कि धमकी भेजने वाला कौन था, इसकी जांच की जा रही है। कटक के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर तक तलाशी में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। वहीं संबलपुर की अदालत को कोई धमकी भरा ईमेल नहीं मिला। लेकिन, स्थानीय पुलिस ने सावधानी बरतते हुए कोर्ट परिसर की तलाशी ली। बता दें कि कटक की अदालत को दूसरी बार ऐसी धमकी मिली है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्य पीठ और जयपुर पीठ को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए परिसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें