फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha Accident: ओडिशा के सुंदरगढ़ में यात्रियों से भरी वैन ट्रक से टकराई; छह लोगों की मौत, पांच घायल

Sat, 02 Nov 2024 05:05 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

मृतक कंडागोड़ा और समरपिंडा गांवों के रहने वाले थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग करते हुए स्थानीय लोगों ने सड़कों को जाम कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में शनिवार की सुबह को एक वाहन और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में पांच घायल भी हुए हैं। यह घटना गायकानापाली क्षेत्र में घटी। यात्रियों को ले जा रही वैन ट्रक से टकरा गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, "कीर्तन समूह के छह सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। शायद यह घटना कुहासा के कारण घटी। यह कीर्तन पार्टी दिवाली के मौके पर एक कार्यक्रम के लिए चक्कप्लाई गांव गई थी। वापस लौटने के दौरान यह घटना घटी।" मृतक कंडागोड़ा और समरपिंडा गांवों के रहने वाले थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करते हुए स्थानीय लोगों ने सड़कों को जाम कर दिया। 

नुआपाड़ा में पुलिस ने किया माओवादी कैंप का पर्दाफाश
ओडिशा के नुआपाड़ा के जंगल में पुलिस ने एक माओवादी कैंप का पर्दाफाश किया। पुलिस ने इलाके से विस्फोटक सामग्री बरामद की। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 30 अक्तूबर की रात को पटधरा और सुनाबेड़ा रिजर्व वन में अभियान चलाया। पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया, एक नवंबर को एक एसओजी आक्रमण टीम ने सीपीआई (माओवादी) की डीजीएन डिवीजनल कमेटी से जुड़े एक कैंप की पहचान की। यह कैंप भैंसामुंडी (बहादुरपानी) गांव के पास घने जंगल में था। एक अधिकारी ने बताया कि इलाके से बरामद हथियार में 500 डेटोनेटर, सुरक्षा फ्यूज के पांच रील, पांच तात्कालिक आईईडी स्विच, एक जिलेटिन स्टिक (विघटित) और विभिन्न नक्सली साहित्य शामिल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें