फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: ओडिशा के पुरी में समुद्र तट पर दोस्त के साथ घूमने आई छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

Tue, 16 Sep 2025 12:17 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी

सार

ओडिशा के पुरी में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना शनिवार की है जब पीड़िता अपने दोस्त के साथ समुद्र तट पर घूमने गई थी, इसके बाद वहां के स्थानीय युवकों ने उनकी तस्वीरें खींचकर पैसे मांगे। मना करने पर आरोपियों ने दोस्त के हाथ बांधे और दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
दुष्कर्म।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के पुरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक समुद्र तट के पास 19 साल की एक कॉलेज छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म हुआ। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। यह घटना ब्रह्मगिरी थाना क्षेत्र में बलिहारचंडी मंदिर के पास शनिवार दोपहर को हुई।

विज्ञापन


कुछ ऐसे आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
अधिकारियों की माने तो पीड़िता अपने पुरुष दोस्त के साथ समय बिताने के लिए समुद्र तट के पास आई थी। तभी वहां स्थानीय युवकों ने उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाए और उनसे पैसे मांगने लगे। जब दोनों ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपियों ने पीड़िता के दोस्त के हाथ बांध दिए और दो लोगों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें:- SC: 'रैगिंग और जातिगत भेदभाव के मामलों से निपटने पर किया जाए विचार', सुप्रीम कोर्ट का यूजीसी को निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरी पुलिस ने शुरू की जांच
मामले में पुरी के पुलिस अधीक्षक प्रतीक सिंह ने बताया कि पीड़िता ने सदमे से उबरने के बाद सोमवार शाम को ब्रह्मगिरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना गंजम जिले के गोपालपुर समुद्र तट पर 15 जून को हुई एक अन्य सामूहिक बलात्कार की घटना से मिलती-जुलती है, जिसमें दस लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढ़ें:- West Bengal: मतदाता सूची के SIR को लेकर तैयारी तेज, मंगलवार से शुरू होगी चुनाव से जुड़े अधिकारियों की ट्रेनिंग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें