फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: कलिंगा इंस्टीट्यूट में बीटेक के एक और छात्र की रहस्यमयी मौत, फरवरी में नेपाली छात्रा का मिला था शव

Tue, 01 Apr 2025 10:01 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) के तीसरे वर्ष के बीटेक छात्र को रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया है।  मृत छात्र की पहचान अर्णब मुखर्जी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) के तीसरे वर्ष के बीटेक छात्र को रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया। पुलिस ने बताया कि मृत छात्र की पहचान अर्णब मुखर्जी के रूप में हुई है जो पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के रहने वाला था। इससे पहले, इस इंस्टीट्यूट में नेपाल की तृतीय वर्ष की एक छात्रा की मौत हो गई थी, जिस पर काफी बवाल मचा था। कथित तौर पर छात्रा ने खुदकुशी कर ली थी और उसका शव 16 फरवरी को मिला था।
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि छात्र अर्णब का शव सोमवार की रात मंचेश्वर इलाके में एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के पास जमीन पर पड़ा मिला। वह केआईआईटी के हॉस्टल में रहता था और यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह मंचेश्वर इलाके में क्या करने गया था।

भुवनेश्वर-कट पुलिस आयुक्तालय के जोन-5 के एसीपी बिश्वजीत सेनापति ने कहा, हम छात्र की मौत के कारणों की जांच कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मंचेश्वर थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज की जांच और कॉल रिकॉर्ड का विश्लेषण और हॉस्टल में रहने वाले साथी छात्रों से पूछताछ कर विस्तृत जानकारी एकत्र की जा रही है। केआईआईटी के प्रवक्ता ने कहा कि इंस्टीट्यूट की तरफ से पुलिस में छात्र के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

प्रकृति लामसाल ने कैंपस में कर ली थी आत्महत्या
केआईआईटी से बीटेक की तीसरे साल की छात्रा प्रकृति लामसाल (20) का कैंपस में ही स्थित हॉस्टल में शव मिला था। बताया जाता है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसके बाद प्रकृति के माता-पिता को उसके निधन की जानकारी दी और उसकी मौत को आत्महत्या बताया। इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें