फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा के अस्पताल का बुरा हाल: CT स्कैन और MRI मशीनों वाले कमरों में भरा पानी, तब भी टेस्ट कराने को मजबूर मरीज

Sun, 13 Jul 2025 04:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
ओडिशा के अस्पताल का दृश्य - फोटो : ANI
विज्ञापन

ओडिशा के मयूरभंज से कुछ चौंकाने वाले वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। यहां भारी बारिश की वजह से एक अस्पताल में पानी भर गया। इतना ही नहीं, अस्पताल की छतों से भी पानी टपकने लगा। पानी इतनी भारी मात्रा में अस्पताल के अंदर आया कि सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनों के कमरों में भी बारिश का पानी भर गया। इस वजह से मरीजों को खतरनाक हालात और परिस्थितियों में अपनी जांच करानी पड़ी।

विज्ञापन

 


मरीज के परिजन का छलका दर्द
सीटी स्कैन कराने आए एक मरीज के परिजन ने बताया कि मैं अपनी पत्नी को सीटी स्कैन के लिए यहां लाया था। मैंने देखा कि सभी कमरों में पानी भरा हुआ है। मुझे चिंता होने लगी कि सीटी स्कैन कैसे किया जा रहा है। शॉर्ट सर्किट का खतरा है। कमरों में भरे बारिश के पानी की वजह से मरीजों को खतरा है। स्वास्थ्य विभाग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कमरों में बारिश का पानी न भरे। 

'अधिकारियों से इस पर ध्यान देने का अनुरोध करता हूं'
एमआरआई स्कैन कराने आए एक मरीज के परिजन ने कहा कि मैं अपने पिता के एमआरआई के लिए यहां आया था। बारिश शुरू होने के बाद कमरों में पानी जमा होने लगा। यह मरीजों और उनके रिश्तेदारों के लिए जोखिम भरा है। इससे बिजली संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। मैं संबंधित अधिकारियों से इस पर ध्यान देने का अनुरोध करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें