फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: 40 से ज्यादा आपराधिक मामलों में नामजद वयक्ति पुलिस मुठभेड़ में घायल, तीन साथी भी पुलिस की गिरफ्त में

Wed, 18 Mar 2026 11:37 AM IST
Sandhya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

ओडिशा के संबलपुर में पुलिस मुठभेड़ में 41 मामलों का आरोपी टिमा उर्फ धनेश्वर झंकार घायल हुआ, साथियों संग गिरफ्तार, पिस्तौल, कारतूस और उपकरण बरामद हुए सुबह हुई कार्रवाई में।

विज्ञापन
पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक व्यक्ति घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के संबलपुर जिले में आज पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक व्यक्ति घायल हो गया। यह व्यक्ति 40 से ज्यादा आपराधिक मामलों में नामजद है। यह घटना पुलिस के एक जांच अभियान के दौरान हुआ। गोलीबारी की घटना रायराखोल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुमछली जंगल में सुबह करीब 5.45 बजे हुई। 

पुलिस अधिकारी ने बताया अपराधी मौके से भागने की कोशिश करने के लिए गोलीबारी कर रहे थे। इसके जवाब में पुलिसकर्मियों के भी जवाबी कार्यवाई करनी पड़ी। अभियान के दौरान घायल व्यक्ति और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी की पहचान टिमा उर्फ धनेश्वर झंकार के रूप में हुई है, का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके दाहिने पैर में गोली लगी थी। वह कुछ समय से घने जंगल में छिपा हुआ था और पकड़े जाने से बचने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा था।

पुलिस के अनुसाल घायल व्यक्ति 41 आपराधिक मामलों में शामिल था, जिनमें डकैती, शस्त्र अधिनियम के तहत अपराध और एल्युमिनियम के तार की चोरी शामिल हैं। पुलिस टीम ने एक पिस्तौल और कारतूस, एक वाहन तथा बिजली के तार काटने में इस्तेमाल होने वाले औजार जब्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें