फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा के पुरी में धूमधाम से निकली जगन्नाथ यात्रा, जुटे लाखों श्रद्धालु

Thu, 04 Jul 2019 08:24 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी
विज्ञापन
जगन्नाथ रथ यात्रा 2019 - फोटो : ANI
विज्ञापन

ओडिशा के पुरी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बृहस्पतिवार को आयोजित भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के मुख्य प्रशासक ने पी के महापात्र ने बताया कि सभी पक्षों और सेवकों के सहयोग से कार्यक्रम के अनुसार अनुष्ठान आयोजित किए गए। सरकार ने भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा के लिए 10 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं। इस यात्रा में लाखों लोग शामिल हुए हैं।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रथयात्रा में करीब 10 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। विभिन्न क्षेत्रों में 10 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं, भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल समुद्र में पहरेदारी करेंगे।
 
श्रद्धालु रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ के साथ ही भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान सुदर्शन की प्रतिमाएं लेकर चले। पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने रथों पर प्रतिमाओं पर पुष्प चढ़ाए। महापात्र ने बताया कि लोगों ने अपराह्र लगभग दो बजकर 15 मिनट पर रथों को खींचना शुरू किया था। 
विज्ञापन


ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, अन्य मंत्री और विधायकों समेत कई लोग इस मौके पर पुरी में मौजूद थे। पटनायक ने भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के दौरान लोगों को बधाई दी और लोगों की खुशी और समृद्धि के लिए भगवान का आशीर्वाद लिया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर लोगों को बधाई दी।

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘रथ यात्रा के पावन मौके पर साथी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं। भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से सभी के जीवन में शांति, खुशी और समृद्धि आए।’’ 

मोदी ने इसे विशेष अवसर बताते हुए सभी की समृद्धि की कामना की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘रथयात्रा के इस शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। हम भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करें और सभी के अच्छे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि के लिए उनका आशीर्वाद मांगे। जय जगन्नाथ।’’ 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें