आईटीआई के प्रिंसिपल रजत पाणिग्रही ने कहा कि फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन और पेंटर सहित विभिन्न ट्रेडों के लगभग 400 छात्रों को चार टन से अधिक कबाड़ लोहे का उपयोग करने में लगभग एक पखवाड़े का समय लगा।
ओडिशा के बेरहामपुर में एक सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के छात्रों ने 43 फुट लंबी हॉकी स्टिक बनाई है। खास बात यह है कि इसके लिए छात्रों ने कबाड़ लोहे का इस्तेमाल किया था। इस हॉकी स्टिक को आईटीआई परिसर के ओपन-एयर स्क्रैप स्कल्पचर पार्क में लगाया गया है। इतना ही नहीं, विशाल हॉकी स्टिक को तिरंगे की रोशनी से सजाया भी गया है।
विज्ञापन
राज्य में चल रहे पुरुष हॉकी विश्व कप के मौके पर बेरहामपुर के सांसद चंद्रशेखर साहू ने हाल ही में 'कचरे से धन' विषय पर आधारित मूर्तिकला का उद्घाटन किया था।
आईटीआई के प्रिंसिपल रजत पाणिग्रही ने कहा कि फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन और पेंटर सहित विभिन्न ट्रेडों के लगभग 400 छात्रों को चार टन से अधिक कबाड़ लोहे का उपयोग करने में लगभग एक पखवाड़े का समय लगा।
विज्ञापन
संस्थान की कार्यशाला और कस्बे के कुछ गैरेजों से कबाड़ इकट्ठा किया गया था। साहू ने कहा कि विश्व कप की समाप्ति के बाद भी यह मूर्तिकला पीढ़ियों को राष्ट्रीय खेल खेलने के लिए प्रेरित करती रहेगी।