महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का ऐलान ट्विटर पर भी किया है। फिलहाल कर्मचारियों को 31 प्रतिशत की दर से कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का भुगतान हो रहा था।
दिवाली और दशहरा से पहले ओडिशा सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। जिसके बाद महंगाई भत्ता 31 से बढ़कर 34 प्रतिशत हो गया है। नया महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2022 से लागू होगा।
विज्ञापन
नवीन पटनायक सरकार ने महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का ऐलान ट्विटर पर भी किया है। फिलहाल कर्मचारियों को 31 प्रतिशत की दर से कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का भुगतान हो रहा था। लेकिन अब बढ़ाेत्तरी के बाद उन्हें 34 फीसदी का महंगाई भत्ता मिलेगा। पेंशनधारकों को भी 1 जनवरी 2022 से इसका फायदा मिलेगा। पिछले 8 महीने का महंगाई भत्ते का एरियर भी उन्हें दिया जाएगा। महंगाई भत्ते का फायदा करीब चार लाख कर्मचारी और 3.5 लाख पेंशनधारकों को होगा।