ओडिशा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मलकानगिरी जिले के काठिगुड़ा के पास आज तड़के एक पिकअप वैन के पलट गई। इस हाजसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 11 घायल हैं। हादसा तब हुआ जब पिकअप वैन अचानक पलट गई। इस घटना में चार लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि 11 लोग बुरी तरह घायल हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वैन पंगम से मैथिली की तरफ जा रही थी। अचानक चालक ने वैन से नियंत्रण खो दिया जिस की वजह से वैन पलट गई। तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां एक मरीज ने दम तोड़ दिया।