फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: आय से अधिक संपत्ति के मामले में वन अधिकारी गिरफ्तार, करीब डेढ़ करोड़ नकदी हुई बरामद

Sat, 26 Jul 2025 03:13 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

गिरफ्तार अधिकारी का मासिक वेतन 76,880 रुपये था, लेकिन उनके घर के लॉकर में 1.43 करोड़ रुपये की नकदी मिली। नेपक ने 9 मार्च 1989 को कोरापुट में सामाजिक वानिकी प्रभाग के अंतर्गत एक ग्राम वनकर्मी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन
Arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा में शनिवार को आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में वन अधिकारी रामचंद्र नेपक को गिरफ्तार कर लिया गया। भ्रष्टाचार निरोधक सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने डिप्टी रेंजर रामचंद्र नेपक के ठिकानों से 1.43 करोड़ रुपये नकद, एक बहुमंजिला इमारत, तीन फ्लैट, दो बहुमूल्य प्लॉट, 1.33 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक जमा राशि, 1.5 किलोग्राम सोना, 4.6 किलोग्राम चांदी, दो कारें और अन्य संपत्तियां रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी डिप्टी रेंजर इस आय का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। 
विज्ञापन


ग्राम वनकर्मी के रूप में की थी नौकरी की शुरुआत
आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच जारी रहेगी। सतर्कता विभाग ने शुक्रवार को जेपोर वन रेंज के डिप्टी रेंजर-सह-प्रभारी रेंजर नेपक के छह ठिकानों पर छापेमारी की थी। सतर्कता विभाग को उनके खिलाफ शिकायत मिली थी, जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। गिरफ्तार अधिकारी का मासिक वेतन 76,880 रुपये था, लेकिन उनके घर के लॉकर में 1.43 करोड़ रुपये की नकदी मिली। नेपक ने 9 मार्च 1989 को कोरापुट में सामाजिक वानिकी प्रभाग के अंतर्गत एक ग्राम वनकर्मी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। 

ये भी पढ़ें- Jharkhand: 'लगता है सीएम फिर जेल जाने की तैयारी कर रहे हैं' अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलने पर भड़के निशिकांत
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला
बयान में कहा गया कि, 'रामचंद्र नेपक, डिप्टी रेंजर, जेपोर वन रेंज, कोरापुट को ओडिशा सतर्कता विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है और आज उन्हें जेपोर के विशेष सतर्कता न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया। उन पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।' बयान में आगे कहा गया कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें