फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: भुवनेश्वर में राजभवन के पास स्थित पेट्रोल पंप में लगी आग, आठ लोग झुलसे

Wed, 07 Oct 2020 03:30 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
भुवनेश्वर में पेट्रोल पंप ब्लास्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

ओडिशा के भुवनेश्वर में राजभवन के पास इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के एक पेट्रोल पंप पर बुधवार को भीषण आग लग गई जिसमें आठ लोग झुलस गए।

विज्ञापन


कैपिटल अस्पताल के निदेशक एलडी साहू ने बताया कि दो घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि शेष घायलों का इलाज उनके अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस आयुक्त एसएस सारंगी ने बताया, 'हमारी प्राथमिकता आग को पेट्रोल और डीजल से भरे दो अन्य टैंकों तक पहुंचने से रोकने की है।'

सांरगी ने बताया कि दमकल की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं।

उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें