ओडिशा सरकार ने गुरुवार को आईपीएस कैडर में बड़ा फेरबदल करते हुए पांच पुलिस अधीक्षकों समेत 18 अधिकारियों का तबादला कर दिया। गृह विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 2010-बैच के आईपीएस अधिकारी मित्रभानु महापात्र, जो कि क्योंझर के एसपी के रूप में सेवारत थे, को राउरकेला एसपी के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि 2015-बैच के आईपीएस अधिकारी नितिन कुसालकर दगडू, जो बोलांगीर के एसपी थे, नए क्योंझर एसपी के रूप में नियुक्त किया गया।
2013 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकेश कुमार भामू, जो राउरकेला एसपी के रूप में कार्यरत थे, इन्हें संबलपुर एसपी बनाया गया है। 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी बतूला गंगाधर, जो संबलपुर एसपी के रूप में सेवारत थे, को मयूरभंज एसपी के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि 2016-बैच के आईपीएस अधिकारी ऋषिकेश खिलारी, जो मयूरभंज एसपी के रूप में सेवारत हैं, को बोलांगीर एसपी नामित किया गया।
अमिताभ ठाकुर बने परिवहन आयुक्त
अधिसूचना में कहा गया है कि रेलवे पुलिस और तटीय सुरक्षा के विशेष महानिदेशक सुधांशु सारंगी का तबादला कर उन्हें अग्निशमन सेवा और होम गार्ड का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त डीजीपी (संचालन) अमिताभ ठाकुर को परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है। 1998 बैच के अधिकारी अतिरिक्त डीजीपी (मुख्यालय) सुरेश देव दत्ता सिंह को नया अतिरिक्त डीजीपी (संचालन) तैनात किया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के बाद पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे दो वरिष्ठ अधिकारियों ए एम प्रसाद और दयाल गंगवार को क्रमशः विशेष डीजीपी एचआरपीसी (मानवाधिकार संरक्षण सेल) और एडीजीपी रेलवे और तटीय सुरक्षा के रूप में नियुक्त किया गया है। एडीजीपी (कानून व्यवस्था) आर के शर्मा का तबादला कर एडीजीपी मुख्यालय से अटैच गया है। अतिरिक्त डीजीपी, एसएफएसएल, राजेश कुमार, 1998-बैच के अधिकारी, को नया अतिरिक्त डीजीपी (आधुनिकीकरण) बनाया गया है।