फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: वक्फ बिल पर रुख बदलने को लेकर BJD में असंतोष, कई नेताओं ने जताई आपत्ति; पार्टी की छवि को पहुंची ठेस

Sun, 06 Apr 2025 11:23 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

Odisha: वक्फ बिल पर रुख बदलने को लेकर बीजद में असंतोष की स्थिति है। इस पर पूर्व मंत्री भूपिंदर सिंह ने कहा, पार्टी में असंतोष है, लेकिन नवीन पटनायक इसे संभाल लेंगे। यह एक अस्थायी दौर है। पटनायक हमेशा सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देते आए हैं।
विज्ञापन
बीजद नेता सस्मित पात्रा / पूर्व सांसद प्रसन्न आचार्य - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर पार्टी के बदले रुख को लेकर ओडिशा में विपक्षी दल बीजू जनता दल में आंतरिक असंतोष सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली इस क्षेत्रीय पार्टी के नेताओं ने संसद में हाल ही में पारित इस विधेयक का विरोध न करने के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Marathi Language Agitation: राउत ने राज ठाकरे की आलोचना की, कहा- यू-टर्न लेकर राजनीतिक परंपरा का पालन किया

पार्टी में असहमति की हवाएं चल रही हैं- भूपिंदर सिंह
पूर्व मंत्री भूपिंदर सिंह ने रविवार को बीजद की स्थिति को कालबैशाखी करार दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी में असहमति की हवाएं चल रही हैं। वहीं, विधानसभा में पार्टी के उप नेता और पूर्व सांसद प्रसन्न आचार्य ने इसे बाहरी ताकतों का प्रभाव बताया। प्रसन्न आचार्य ने कहा, विधेयक पर रुख बदला जा सकता है, लेकिन बीजद अपने धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों पर कायम है। हम एनडीए और यूपीए से समान दूरी बनाकर रखते हैं।
विज्ञापन


मामला उस समय गरमा गया तआ जब राज्यसभा में बीजद के नेता सस्मित पात्रा ने कहा कि सदस्य अपने विवेक से वक्फ बिल पर वोट कर सकते हैं। यह बयान पार्टी के पूर्व निर्णय के विपरीत था, जिसमें संसदीय दल ने विधेयक का विरोध करने का फैसला किया था। प्रसन्न आचार्य ने माना कि पार्टी के भीतर इस बदलाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या बाहरी ताकतें पार्टी के फैसलों को प्रभावित कर रही हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Kerala: टीडीबी मंदिर में आरएसएस का गाना बजाने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

पार्टी की धर्मनिरपेक्ष छवि को ठेस पहुंची
वहीं, दूसरी ओर बीजद के कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधेयक पर फैसला बदलने से पार्टी की धर्मनिरपेक्ष छवि को ठेस पहुंची है। हालांकि, नेतृत्व इस मुद्दे को शीघ्र सुलझाने में जुटा है। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही एक बैठक में इस मतभेद को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। अभी तक नवीन पटनायक की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें