फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: ओडिशा में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दरिंदों ने सुनसान घर में कई दिनों तक की दरिंदगी; चार हिरासत में

Mon, 09 Sep 2024 12:35 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मां की मौत हो चुकी है। उसके पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। परिवार गरीब है, इसलिए वे एक सुनसान घर में रहते हैं। 
विज्ञापन
दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के ढेंकनाल जिले में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरिंदों ने एक सुनसान घर में उसके साथ कई दिनों तक दरिंदगी की। मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, उपमुख्यमंत्री पार्वती परिदा ने घटना के बारे में ढेंकनाल एसपी से बात कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि कुछ दिन पहले सदर पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। पता लगने पर स्थानीय प्रशासन ने उसे बताया और नजदीकी सखी केंद्र में स्थानांतरित कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने सखी केंद्र के अधिकारियों को आपबीती बताई। 



पुलिस अधिकारी के अनुसार, घटना तब सामने आई जब सखी केंद्र के अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। उन्होंने बताया कि सखी केंद्र हिंसा से प्रभावित महिलाओं की सहायता करते हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मां की मौत हो चुकी है। उसके पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। परिवार गरीब है, इसलिए वे एक सुनसान घर में रहते हैं। 
विज्ञापन


ढेंकनाल सदर पुलिस स्टेशन आईआईसी दीपक कुमार लेंका ने कहा कि एसपी की सीधी निगरानी में जांच चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें