फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा : न्यायाधीश ने आधी रात में की सुनवाई, दहेज उत्पीड़न के मामले में मेजर को सैन्य हिरासत में भेजा

Fri, 09 Oct 2020 03:24 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, भुवनेश्वर 
विज्ञापन
court order - फोटो : court order
विज्ञापन

भुवनेश्वर की एक अदालत ने गुरुवार को आधी रात में सुनवाई की और दहेज उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार मेजर को जेल की बजाए सैन्य हिरासत में भेजने का फैसला किया। उपमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी एस के मिश्रा वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सुनवाई की कोशिशें नाकाम रहने के बाद रात 10 बजे अदालत पहुंचे। इस मामले की सुनवाई देर रात डेढ़ बजे तक जारी रही।

विज्ञापन


सुनवाई के बाद, न्यायाधीश ने आदेश दिया कि गिरफ्तार किए गए मेजर को जेल की बजाए सैन्य हिरासत में भेजा जाए। इससे पहले, मेजर को दहेज के लिए पत्नी का शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न करने और हत्या की कोशिश के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया था।

सेना के अधिकारी के खिलाफ पुलिस थाने में दहेज रोकथाम कानून एवं आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी पर आरोप था कि उसने अपनी पत्नी को धमकी दी कि यदि वह अपने माता-पिता के पास से धन लेकर नहीं आती है, तो वह उसे गोली मार देगा।
विज्ञापन


अधिकारी की पत्नी ने शिकायत की कि पहले आपसी सहमति से मामले को सुलझा लिया गया था, लेकिन उसके पति ने उसका उत्पीड़न करना जारी रखा। पुलिस ने मेजर को नोटिस दिया था, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मेजर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें