ओडिशा के ब्रह्मपुर में एक छात्रा को परेशान करने के आरोप में पांच छात्रो को हिरासत में लिया गया है जबकि पांच को गिरफ्तार किया गया है। ब्रह्मपुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें 12 कॉलेज के छात्र एक छात्रा को परेशान करते नजर आ रहे हैं। इस मामले में पॉक्सो (POCSO) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पांच को हिरासत में लिया गया जबकि तीन वयस्कों और दो किशोरों को गिरफ्तार किया गया है। कॉलेज ने छात्रों को बर्खास्त कर दिया है और उनकी काउंसलिंग की गई है।