फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: पत्नी के गैर-मर्द के साथ संबंध के शक ने बनाया हैवान, लेक्चरर ने दोनों से की मारपीट, सड़क पर कराई परेड

Fri, 12 Sep 2025 09:19 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

नीमापाड़ा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक बामदेव स्वैन ने बताया, 'हमने लेक्चरर और उसके सहयोगी को एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने, उसके साथ मारपीट करने और उन्हें सड़कों पर घुमाकर सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।'
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा पुलिस ने एक 43 वर्षीय कॉलेज लेक्चरर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर अपनी 37 साल की पत्नी और उसके पुरुष साथी को विवाहेतर संबंध होने के संदेह में सड़क पर घुमाने का आरोप है। हालांकि, पत्नी लेक्चरर से अलग रह रही थीं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात पुरी जिले के नीमापाड़ा कस्बे में हुई। आरोपी लेक्चरर ने अपने दोस्त के साथ पत्नी के घर में घुस गए और कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की। पत्नी पिछले कुछ साल से अलग रह रही थी। 

विज्ञापन


व्यक्ति के साथ संबंध का आरोप
लेक्चरर ने दावा किया कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध था। इस वजह से उसके साथ मारपीट की गई। हालांकि, पुलिस ने कहा कि पत्नी और उसके पुरुष साथी दोनों ने इस आरोप को खारिज कर दिया।

सड़कों पर घुमाकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया
नीमापाड़ा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक बामदेव स्वैन ने बताया, 'हमने लेक्चरर और उसके सहयोगी को एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने, उसके साथ मारपीट करने और उन्हें सड़कों पर घुमाकर सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।'
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित वीडियो क्लिप में कॉलेज लेक्चरर और उसका दोस्त महिला और उसके साथी के साथ मारपीट करते और उन्हें घुमाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, समाचार एजेंसी पीटीआई या अमर उजाला स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सका।
विज्ञापन


महिला का एक 14 साल का बेटा
पुलिस ने बताया कि महिला का एक 14 साल का बेटा है। वह नीमापाड़ा शहर में किराए के एक मकान में अलग रह रही थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें