फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन पटनायक ने किया साफ, महागठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगा बीजद

Wed, 09 Jan 2019 03:17 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
नवीन पटनायक (फाइल)
विज्ञापन
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को यह स्पष्ट किया कि बीजू जनता दल (बीजद) महागठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगा।
विज्ञापन


पटनायक ने राजधानी भुवनेश्वर में एक बैठक के इतर संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी की नीति के तहत बीजद भाजपा और कांग्रेस दोनों के साथ समान दूरी बनाए रखेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम भाजपा और कांग्रेस से समान दूरी बनाए रखने की हमारी नीति को जारी रखेंगे।’’ 

पटनायक ने कहा, ‘‘मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि जहां तक महागठबंधन की बात है, तो बीजू जनता दल इसका हिस्सा नहीं है।’’ (इनपुट:भाषा)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें