सीएडब्ल्यू और सीडब्ल्यू की एडीजी आईपीएस रेखा लोहानी ने बताया कि "विभिन्न जिलों के 16 पुलिस थानों में बच्चों को आकर्षित करने के लिए बच्चों के अनुकूल सुविधाएं दी गई हैं।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 16 बाल-सुलभ पुलिस थाने और संपर्क हेल्प डेस्क खोलने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने राज्य में जल्द ही 18 और बाल-सुलभ पुलिस थाने शुरू करने की घोषणा की।
विज्ञापन
सीएडब्ल्यू और सीडब्ल्यू की एडीजी आईपीएस रेखा लोहानी ने बताया कि "विभिन्न जिलों के 16 पुलिस थानों में बच्चों को आकर्षित करने के लिए बच्चों के अनुकूल सुविधाएं दी गई हैं। ये थाने सॉफ्ट टॉय से लैस हैं। यहां एनिमेटेड किताबों के साथ एक पुस्तकालय, झूले, वॉशरूम, स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए एक अलग स्तनपान कॉर्नर और मनोरंजन के अन्य साधन उपलब्ध हैं।
एडीजी रेखा लोहानी ने आगे बताया कि "इस पहल का मुख्य उद्देश्य नाबालिगों को बिना किसी डर के पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए अधिक सहज बनाना है। इस तरह के उपायों का उद्देश्य पुलिस थाने में शिकायत के लिए आने वाले बच्चों के अंदर होने वाले डर और मानसिक दबाव को कम करना और न्याय की मांग को बढ़ावा देना है।