फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक

Sun, 09 Jun 2019 05:11 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नवीन पटनायक (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक दिल्ली पहुंचे हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले हैं। दरअसल पटनायक ओडिशा में फैनी तूफान से हुए नुकसान को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से मिलने वाले फंड को लेकर पीएम मोदी से बात करने वाले हैं। इसके अलावा, वह नीति आयोग की बैठक में भाग लेंगे।

विज्ञापन

 

 

बता दें कि ओडिशा सरकार ने करीब 200 किमी प्रति घंटा की गति वाले फैनी तूफान में नष्ट हो गए करीब 20 लाख हरे-भरे पेड़ों की भरपाई करने के लिए बड़े पैमाने पर हरित अभियान चलाने का भी निर्णय लिया है। एक अधिकारी ने बताया था कि इस पौधारोपण अभियान के जरिए राज्य के तटीय इलाकों में आगामी तूफानों से लड़ने के लिए पेड़ों की ग्रीन ‘बैरीकेड’ तैयार करने का लक्ष्य रक्षा गया है। 


वन विभाग के प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर संदीप त्रिपाठी के मुताबिक, मुख्य सचिव एपी पाधी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में तय किया गया कि 188 करोड़ रुपये की लागत से अगले पांच साल में पुरी, भुवनेश्वर और कटक में यह ग्रीन बैरीकेड तैयार किया जाए। 

विज्ञापन


इसके लिए 2019-20 में ही करीब 130.5 लाख पौधे लगाए जाएंगे। अधिकृत सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती रिपोर्ट में फैनी तूफान की चपेट में आकर राज्य के वन क्षेत्र को पहुंचे नुकसान की लागत तकरीबन 537 करोड़ रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें