फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारीबाग बस हादसा: ओडिशा के CM ने किया मुआवजे का एलान, झारखंड में बस पलटने से गई थी चार लोगों की जान

Sun, 02 Oct 2022 07:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर/हजारीबाग

सार

हजारीबाग जिले में शनिवार को बस के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए थे।
विज्ञापन
नवीन पटनायक (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को पड़ोसी राज्य झारखंड में सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। दरअसल, हजारीबाग जिले में शनिवार को बस के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए थे। झारखंड में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ज्यादातर तीर्थयात्रियों को लेकर बस गया से हजारीबाग होते हुए ओडिशा जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि बस में ओडिशा के अंगुल, ढेंकनाल और मयूरभंज जिलों के यात्री सवार थे। मुख्यमंत्री ने मयूरभंज जिला कलेक्टर को झारखंड सरकार के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा ताकि घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें