फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: राउरकेला में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प, आंसू गैस के गोले दागे

Tue, 26 May 2020 03:38 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला
विज्ञापन
पुलिस और स्थानीयों के बीच झड़प हो गई - फोटो : ANI
विज्ञापन

ओडिशा का राउरकेला में कंटेनमेंट जोन खोलने को लेकर स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। भीड़ ने तस्वीरें लेने वाले लोगों के मोबाइल छीनकर तोड़ दिए। पुलिसवालों और प्रशासन पर पत्थर फेंके। इस घटना में लगभग एक दर्जन पुलिसवाले घायल हो गए हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले दागे। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज राउरकेला में ही मिले हैं। यहां मामलों को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने इसे रेड जोन घोषित किया है। इस इलाके में बैरीकेडिंग करके इसे कंटेनमेंट जोन बनाया गया था।




बैरीकेडिंग हटाने पर अड़े स्थानीय लोग
पुलिस ने बताया कि इस इलाके में एक समुदाय विशेष के ज्यादातर लोग रहते हैं। मंगलवार को कुछ इलाके से बैरीकेडिंग हटाई गई। इसी बीच कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पूरे इलाके को खोलने की बात कही। जब प्रशासन ने इससे इनकार किया तो वहां भीड़ जमा हो गई और लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें