फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: मुख्यमंत्री मोहन माझी तीन दिन के गुजरात दौरे पर, राज्य के लिए निवेश आकर्षित करने का प्रयास

Tue, 05 May 2026 02:55 PM IST
Sandhya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुजरात में तीन दिवसीय निवेश दौरा शुरू किया। इस दौरान वे राज्य के लिए निवेस के नए अवसर तलाशने की कोशिश करेंगे। 

विज्ञापन
ओडिशा के मुख्यमंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आज से गुजरात का तीन दिवसीय व्यापार दौरा शुरू किया। इस दौरे का उद्देश्य राज्य के लिए निवेश आकर्षित करना है। उनके साथ उद्योग मंत्री संपद चंद्र स्वाइन और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी हैं। यह यात्रा 05 से 07 मई तक विभिन्न शहरों में होगी।

ओडिशा पसंदीदा निवेश के रूप में उभर रहा

मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि ओडिशा मजबूत बुनियादी ढांचे और कुशल कार्यबल के साथ एक पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गुजरात का यह दौरा राज्य के लोगों के लिए नए अवसर खोलेगा और प्रमुख क्षेत्रों में रोजगार सृजित करेगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा, हम इस तीन दिवसीय दौरे को 2036 तक समृद्ध ओडिशा के लिए निवेश आकर्षित करने और उद्योग भागीदारों को ओडिशा की विकास यात्रा का हिस्सा बनने के लिए एक मील का पत्थर मानते हैं। 

प्रमुख कार्यक्रम और बैठकें

अहमदाबाद में आज एक प्रमुख निवेशक रोडशो आयोजित होना है। इसके बाद शीर्ष व्यापारिक नेताओं के साथ राउंडटेबल चर्चा और प्रमुख उद्योगपतियों के साथ व्यक्तिगत बैठकें होंगी। इन बैठकों से समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर और निवेश आशय प्रपत्रों (आईआईएफ) का आदान-प्रदान होने की उम्मीद है। चर्चा का केंद्र रसायन और पेट्रोकेमिकल्स, धातु और डाउनस्ट्रीम उद्योग, फार्मास्यूटिकल्स और चिकित्सा उपकरण जैसे उच्च क्षमता वाले क्षेत्र होंगे।

बंदरगाह आधारित विकास के लिए पोर्ट का दौरा

अपने बंदरगाह-आधारित विकास दृष्टिकोण के तहत, प्रतिनिधिमंडल छह मई को मुंद्रा पोर्ट का दौरा करेगा। यहां लॉजिस्टिक्स और बंदरगाह-आधारित उद्योगों में अवसरों का पता लगाया जाएगा। सात मई को वडोदरा में एक निवेशक बातचीत होगी, जिससे पूंजीगत सामान निर्माताओं के साथ उद्योग जुड़ाव और बढ़ेगा। कार्यक्रम के तहत प्रतिनिधिमंडल केवड़िया का भी दौरा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें