फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: ट्रांसजेंडरों को मिलेगी पारिवारिक पेंशन, ओडिशा कैबिनेट ने दी मंजूरी

Tue, 14 Feb 2023 12:00 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, भुवनेश्वर

सार

कैबिनेट की बैठक के दौरान कुल 15 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। एविएशन टर्बाइन फ्यूल की बिक्री पर वैट को घटाकर 1 प्रतिशत करने का भी फैसला किया। मुख्य सचिव एससी महापात्रा ने बैठक के बाद कहा कि राज्य सरकार को 2023-24 के वित्तीय वर्ष के अनुमानित बजट पर भी मंजूरी मिल गई है। 
विज्ञापन
पेंशन(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के मंत्रिमंडल ने ट्रांसजेंडरों को पारिवारिक पेंशन देने का फैसला किया। इसके लिए ओडिशा सिविल सेवा (पेंशन) नियम 1992 में संशोधन किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य सचिव एससी महापात्रा ने दी।
विज्ञापन


कैबिनेट की बैठक में 15 प्रस्तावों को दी मंजूरी
कैबिनेट की बैठक के दौरान कुल 15 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। एविएशन टर्बाइन फ्यूल की बिक्री पर वैट को घटाकर 1 प्रतिशत करने का भी फैसला किया। मुख्य सचिव एससी महापात्रा ने बैठक के बाद कहा कि राज्य सरकार को 2023-24 के वित्तीय वर्ष के अनुमानित बजट पर भी मंजूरी मिल गई है। राज्य सरकार ने ओडिशा में किसी भी लैंडिंग सुविधा में आरसीएस (क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना) विमान को एटीएफ की बिक्री पर मूल्य वर्धित कर को घटाकर 1 प्रतिशत करने का भी फैसला किया। कैबिनेट ने भुवनेश्वर को सुरक्षित पेयजल आपूर्ति के लिए जल उपचार संयंत्र की स्थापना को भी मंजूरी दी।

जबरन वसूली के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार 
राउरकेला में एक व्यवसायी को कथित रूप से धमकी देकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान अमन शर्मा के रूप में की है। आरोपी पर पूर्व विधायक के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट चलाकर लोगों को ठगने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि अमन ने सुंदरगढ़ शहर के एक परिवहन व्यवसायी संजय नंदा को फोन किया और उनसे 50 लाख रुपये की मांग की और न देने पर परिवार की हत्या करने की धमकी दी।
विज्ञापन


पुरी में स्थापित किया गया विशाल राष्ट्रीय ध्वज
ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल ने सोमवार को पुरी में 108 फुट ऊंचे खंभे पर विशाल राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की भूमि पुरी में ध्वज को स्थापित करना विश्व भाईचारे और शांति का पर्याय है। राज्यपाल ने राष्ट्रीय तिरंगे को स्थापित करने वाले गैर-लाभकारी संगठन फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की भी प्रशंसा की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें