फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha Elections: 'बीजद विधानसभा की 110 से अधिक सीटें जीतेगी'; CM नवीन पटनायक के करीबी सहयोगी पांडियन का दावा

Mon, 08 Apr 2024 12:53 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

बीजद की शाखा ‘बीजू श्रमिक समुख्य’ के राज्य स्तरीय सम्मेलन को यहां संबोधित करते हुए नौकरशाह से नेता बने पांडियन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पार्टी विधानसभा की 75 प्रतिशत सीटें जीतकर लगातार छठी बार सत्ता में आएगी।
विज्ञापन
ओडिशा में सीएम के करीबी वीके पांडियन और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी सहयोगी और बीजू जनता दल (बीजद) के नेता वी के पांडियन ने रविवार को दावा किया कि पार्टी राज्य में विधानसभा की 147 सीटों में से तीन चौथाई सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन

बीजद की शाखा ‘बीजू श्रमिक समुख्य’ के राज्य स्तरीय सम्मेलन को यहां संबोधित करते हुए नौकरशाह से नेता बने पांडियन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पार्टी विधानसभा की 75 प्रतिशत सीटें जीतकर लगातार छठी बार सत्ता में आएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘बीजद विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड अंतर से जीतेगी। हम विधानसभा की तीन-चौथाई सीटें जीतेंगे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली पार्टी लोकसभा चुनाव में भी अपने प्रदर्शन में सुधार करेगी।’’ ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें