कलाकार प्रियंका साहनी ने कहा कि मैंने शनिवार को उनके 72वें जन्मदिन पर गुजरात से नई दिल्ली तक की उनकी जीवन यात्रा के सात दशकों को दर्शाने वाले बादाम पर पीएम मोदी का लघु चित्र बनाया है।
प्रधानमंत्री मोदी का 72वां जन्मदिन शनिवार को देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। वहीं केरल की एक कलाकार ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर उनकी गुजरात से लेकर नई दिल्ली तक की उनकी सात दशकों की जीवन यात्रा को प्रदर्शित करते हुए बादामों पर उनके चित्र बनाए हैं। कलाकार का नाम प्रियंका साहनी है।
विज्ञापन
बादामों पर दिखा दिए पीएम मोदी के सात दशक
एएनआई से बात करते हुए भुवनेश्वर की कलाकार साहनी ने कहा कि देश भर में, लोग पीएम मोदी को उनके 72 वें जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं। भारत के राष्ट्रपति और ओडिशा की बेटी द्रौपदी मुर्मू ने भी पीएम नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई दी। मैंने पीएम का एक लघु चित्र बनाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने शनिवार को उनके 72वें जन्मदिन पर गुजरात से नई दिल्ली तक की उनकी जीवन यात्रा के सात दशकों को दर्शाने वाले बादाम पर पीएम मोदी का लघु चित्र बनाया है।
पीएम मोदी दुनिया में सबसे शक्तिशाली नेता
अपनी कला के बारे में बताते हुए साहनी ने कहा कि उन्होंने सबसे पहले सात बादामों का उपयोग करके एक भारतीय नक्शा बनाया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बादाम गुजरात से नई दिल्ली तक पीएम मोदी की दस साल की जीवन यात्रा के बारे में बता रहा है। आगे पीएम की तारीफ करते हुए प्रियंका साहनी ने कहा कि मुझे लगता है कि पीएम मोदी न केवल भारत में बल्कि दुनिया में सबसे शक्तिशाली नेता हैं। वह हमेशा लोगों के लिए काम करते हैं और दूसरों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।
नरेंद्र मोदी जैसा पीएम पाकर गर्व महसूस होता है
कलाकार प्रियंका साहनी ने कहा ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में पीएम मोदी के सुशासन के बाद, वह दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं और वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। मुझे नरेंद्र मोदी जैसा पीएम पाकर गर्व महसूस होता है। आगे प्रियंका साहनी ने कहा कि मैं भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करूंगी कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दें और भारत को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाने के लिए उन्हें हमेशा स्वस्थ रखें।