फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा में आफत: आंधी-तूफान से आठ लोगों की मौत, राजमुंडा के पास बस पलटने से 20 घायल

Mon, 03 Jun 2019 10:33 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान (फाइल फोटो)
विज्ञापन

ओडिशा में रविवार की रात आफत बन कर आए आंधी-तूफान के बीच आठ लोगों की मौत हो गई। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लोगों पर मौत बन कर बिजली गिरी और आठ लोगों की जान चली गई। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, ओडिशा के कोरापुट, केंदुझार, जाजपुर और गंजम में आठ लोगों की मौत हो गई और जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 


मरने वालों में कोरापुट से दो, केंदुझार से दो, जाजपुर से दो और गंजम से भी दो लोग शामिल थे। मालूम हो कि फैनी तूफान के बाद प्री-मॉनसून में आंधी तूफान की यह पहली घटना है, जिसमें काफी जान-माल का नुकसान हुआ है। पांच घायलों में कोरापुट से दो और ढेंकानाल से तीन लोग शामिल हैं। स्थानीय प्रशासन ने घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। 

राजमुंडा के पास पलटी बस
ओडिशा में ही एक और सड़क दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, केसिंगा जा रही एक बस राजमुंडा के पास पलट गई, जिससे 20 यात्री घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को भवानीपटना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें