फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: अस्पताल में टिकटॉक वीडियो बनाने वाली चारों नर्सों को छुट्टी पर भेजा

Fri, 28 Jun 2019 02:03 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट - फोटो : social media
विज्ञापन

ओडिशा के मलकानगिरी जिले में चार नर्सों को अस्पताल के भीतर टिकटॉक वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद चारों नर्सों को छुट्टी पर भेज दिया गया है। चारों नर्सों को शोकॉज यानी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

विज्ञापन



नर्सों ने जिला अस्पताल के विशेष नवजात केयर यूनिट (एसएनसीयू) में टिकटॉक वीडियो बनाया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में दिख रहा है कि नर्सें अपनी यूनिफॉर्म में एसएनसीयू  में गा रही हैं और नाच रही हैं। वीडियो में अस्पताल का पलंग और मरीज भी नजर आ रहे हैं। यहां तक कि एक बच्चा भी इसमें नजर आ रहा है।

इसके बाद चारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) अजीत कुमार मोहंती की सिफारिश पर जिलाधिकारी मनीष अग्रवाल ने चारों नर्सों को छुट्टी पर भेजने का आदेश दिया।

 

अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच के लिए विशेष समिति बनाई गई थी। समिति की सिफारिश के आधार पर नर्सों को छुट्टी पर भेजना का निर्णय लिया गया। रूबी रे, तापसी बिस्वास, स्वपना बाला और नंदिनी रे का कहना है कि उन्होंने ड्यूटी समाप्त होने के बाद वीडियो शूट किया था। हालांकि, उन्होंने अस्पताल यूनिफार्म में वीडियो शूट करने की अपनी गलती मानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें टिकटॉक एक आईओएस और एंड्रॉयड मीडिया एप है, जिस पर छोटे म्यूजिक वीडियो बनाकर शेयर किए जाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें