फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: कंधमाल में नक्सली हमला, 1 SOG जवान शहीद, 10 घायल

Mon, 05 Jun 2017 12:41 PM IST
amarujala.com- Presented by:जया पाण्डेय
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
ओडिशा में नक्सलियों के हमले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप(एसओजी) का एक जवान शहीद हो गया। इसके अलावा इस हमले में 10 जवान घायल हुए हैं। नक्सलियों ने इस हमले को कंधमाल जिले के खामनखोल इलाके के जंगलों में अंजाम दिया।
विज्ञापन
#FLASH Odisha: 1 SOG jawan lost his life and 10 were injured due to a Maoist ambush in the forest area near Khamankhol in Kandhamal district pic.twitter.com/sA9gg1m0VV — ANI (@ANI_news) June 5, 2017
मिली जानकारी के अनुसार एसओजी जवानों का काफिला एक एंटी-नक्सली ऑपरेशन के बाद अपने कैंप में वापस लौट रहा था, इसी दौरान खामनखोल इलाके में नक्सलियों ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


आपको बता दें स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप उड़ीसा में एक विशेष अर्धसैनिक इकाई है जो नक्सलियों के ऑपरेशन में माहिर है।

गौरतलब है कि इससे पहले नक्सलियों ने अप्रैल में छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक बड़े हमले को अंजाम दिया था। 300 से ज्यादा घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने सुकमा के बुरकापाल-चिंतागुफा इलाके में सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हो गए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें