फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के ऑड-ईवन को केंद्र ने बताया ड्रामा, फैसला वापस लेने की मांग

Fri, 10 Nov 2017 09:41 PM IST
ब्यूरो/ डिजिटल, नई दिल्ली
विज्ञापन
विजय गोयल - फोटो : PTI
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऑड-ईवन कदम को ड्रामा करार देते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। केंद्रीय राज्यमंत्री विजय गोयल ने कहा है कि क्या केजरीवाल सरकार इस बात की गारंटी लेगी की ऑड-ईवेन के लागू होने से दिल्ली के प्रदुषण के स्तर में गिरावट होगी। 
विज्ञापन


प्रदुषण की समस्या से लंबा निजात पाने के लिए गोयल ने सभी हितधारकों को साथ लेकर वृहत योजना बनाने की मांग की है। केंद्रीय मंत्री का कहना है कि तमाम रिपोर्ट और शोध बताते हैं कि पिछले दफे भी केजरीवाल के जरिए अपनाई गई ऑड-ईवेन के फार्मूले का दिल्ली के प्रदुषण पर कोई खास असर नहीं हुआ था। 

ऑड-ईवेन से होगी जनता को परेशानी
गोयल का कहना है कि केजरीवाल के ऑड-ईवेन कदम से जनता को परेशानी होगी। उन्होंने ऑड-ईवन के कदम को बड़ी विफलता बताते हुए कहा कि यह बहुत छोटा और देर से उठाया कदम है। 
विज्ञापन


दिल्ली के उपर से धूंध अब छंटने लगी है। एक—दो दिनों में यह संकट पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। 13 से 17 तक लागू होने वाली ऑड-ईवन से केवल आम जनता को परेशानी झेलनी पडेगी। 

इस दौरान डीटीसी बसों की सवारी नि:शुल्क करने के दिल्ली सरकार के कदम का विरोध करते हुए गोयल ने कहा कि डीटीसी के बेडे में बसे ही नहीं है। उपर से केजरी का यह कदम और भीड बढाने वाला साबित होगा।

भाजपा नेता के अनुसार दिल्ली की जनता केजरीवाल के पहले के ऑड-ईवन दौर का हाल देख चुकी है। दिल्ली मेट्रो में भीड की स्थिति सुनामी सरीखे रहती थी। उन्होंने केजरीवाल को दिल्ली के प्रदुषण पर लंबी कार्ययोजना बनाने की नसीहत दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें