फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: स्कूलों में देवी सरस्वती की फोटो पर भुजगल ने उठाए सवाल, शिंदे-फडणवीस ने दी तीखी प्रतिक्रिया

Wed, 28 Sep 2022 05:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भुजगल ने इसी सप्ताह मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मांग की थी कि स्कूलों में सावित्री बाई फुले, ज्योतिबा फुले, शाहू महाराज, भाऊराव पाटिल और भीमराव अंबेडकर जैसे समाज सुधारकों के चित्र प्रदर्शित किए जाएं। 
विज्ञापन
1 of 6
राकांपा नेता छगन भुजगल, सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता छगन भुजगल ने महाराष्ट्र के स्कूलों में देवी सरस्वती की तस्वीरों के प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है कि देवी की तस्वीरों को नहीं हटाया जाएगा क्योंकि वह ज्ञान की देवी हैं। 
 
विज्ञापन

छगन भुजगल ने कही थी ये बात

2 of 6
छगन भुजबल - फोटो : PTI (File)
दरअसल, भुजगल ने इसी सप्ताह मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मांग की थी कि स्कूलों में सावित्री बाई फुले, ज्योतिबा फुले, शाहू महाराज, भाऊराव पाटिल और भीमराव अंबेडकर जैसे समाज सुधारकों के चित्र प्रदर्शित किए जाएं। 
विज्ञापन

तीन फीसदी लोगों ने हमें शिक्षा से दूर रखा : ओबीसी नेता

3 of 6
देवी सरस्वती
राकांपा नेता ने कहा था, इन समाज सुधारकों के बजाय स्कूलों में देवी सरस्वती और शारदा के चित्रों को प्रदर्शित किया जाता है। हमने उन्हें देखा भी नहीं है और उन्होंने हमें कुछ सिखाया भी नहीं है। उन्होंने आगे कहा था कि तीन फीसदी लोगों ने हमें शिक्षा से दूर रखा है। हम उनके सामने प्रार्थना क्यों करें?

मुख्यमंत्री बोले- नहीं हटाई जाएगी कोई तस्वीर

4 of 6
एकनाथ शिंदे - फोटो : Social Media
पूर्व मंत्री के बयान पर शिंदे और फडणवीस दोनों ने कहा कि स्कूलों से देवी के चित्र नहीं हटाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने नासिक में संवाददाताओं से कहा- "कोई तस्वीर नहीं हटाई जाएगी। कुछ लोग (भुजगल) कुछ भी महसूस कर सकते हैं। हम उनकी मर्जी के हिसाब कुछ भी नहीं करेंगे। आम लोग जो चाहेंगे, वो करेंगे।" 
विज्ञापन

ज्ञान की देवी हैं सरस्वती - उपमुख्यमंत्री फडणवीस

5 of 6
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : PTI
वहीं उपमुख्यमंत्री ने कहा- "देवी सरस्वती ज्ञान की देवी हैं। जो हमारी संस्कृति और हिंदुत्व को स्वीकार नहीं करते, वे ऐसे बयान देते हैं।" फडणवीस ने कहा कि स्कूलों में राष्ट्रीय प्रतीकों के चित्र लगाए जा सकते हैं लेकिन देवी सरस्वती की तस्वीरें नहीं हटाई जाएंगी। इस बीच, नासिक में ओबीसी नेता भुजगल के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लता मंगेशकर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम एकनाथ शिंदे ने लता मंगेशकर के नाम पर संगीत महाविद्यालय का उद्घाटन किया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को मुंबई में भारत रत्न लता दीनानाथ मंगेशकर इंटरनेशनल म्यूजिक कॉलेज का उद्घाटन किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य वरिष्ठ मंत्री मौजूद थे।

कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि कलिना में 7,000 वर्ग मीटर की भूमि कॉलेज के निर्माण के लिए संस्कृति विभाग को सौंपी जा रही है, जिसका नाम दिवंगत गायक के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पीएल देशपांडे अकादमी के भीतर जगह उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें