फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था के इंजन का डीजल होगा 'न्याय' : राहुल गांधी

Tue, 30 Apr 2019 04:04 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को राजस्थान में तीन रैलियों में पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी ने 15 लाख रुपये हर खाते में डालने का वादा किया लेकिन, सरकार बनने के बाद फूटी कौड़ी नहीं डाली, जबकि 15 अमीरों के खाते में 5.55 लाख करोड़ डाल दिए। राहुल ने 'न्याय' का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनी, तो पांच साल में 5 करोड़ महिलाओं के खाते में 3.60 लाख डालेंगे।

विज्ञापन


'न्याय' अर्थव्यवस्था के इंजन के लिए डीजल साबित होगा। राहुल ने सोमवार को धौलपुर के सैंपऊ, चूरू व जयपुर में हुई सभा में कहा कि केंद्र में सरकार आने पर एक साल के अंदर 22 लाख खाली सरकारी पद भरे जाएंगे। राहुल ने कहा कि हमने 'न्याय' बनाने से पहले आर्थिक विशेषज्ञों से पूरी चर्चा की। अर्थशास्त्रियों ने हर साल पांच करोड़ परिवारों को 72 हजार रुपये सालाना देने की बात कही। राहुल ने कहा, कांग्रेस आई तो स्कूल, कॉलेज, विवि, अस्पताल खोले जाएंगे, जिससे कम से कम पैसे में आपके बच्चे इंजीनियर, डॉक्टर बन सकें। 

मैं भी चौकीदार के टी-शर्ट पहनकर पहुंचे युवाः चुरू में राहुल की सभा में कुछ युवक 'मैं भी चौकीदार' लिखी टी-शर्ट पहनकर पहुंच गए। राहुल ने कहा, आपका स्वागत है। चौकीदार जी ने दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। क्या आप में से किसी को नौकरी मिली?

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें