फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन घोटाले में जांच तेज: बंगाल चुनाव से पहले नुसरत जहां ईडी दफ्तर पहुंचीं, मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ

Wed, 22 Apr 2026 02:15 PM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में राशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में टीएमसी की पूर्व सांसद नुसरत जहां ईडी दफ्तर पहुंचीं। जांच एजेंसी ने उन्हें समन जारी किया था।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के चर्चित राशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच एजेंसी की कार्रवाई तेज हो गई है। इसी कड़ी में चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले अभिनेत्री और पूर्व तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद नुसरत जहां को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तलब किया, जिसके बाद वह कोलकाता स्थित कार्यालय पहुंचीं।
विज्ञापन


मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ
सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने राशन वितरण में कथित अनियमितताओं और उससे जुड़े धन के लेन-देन को लेकर नुसरत जहां से पूछताछ के लिए समन जारी किया था। एजेंसी इस मामले में पैसों के स्रोत और संभावित गड़बड़ियों की जांच कर रही है। ईडी इस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है और लगातार सबूत जुटाने की प्रक्रिया जारी है। नुसरत जहां का नाम सामने आने के बाद इस केस ने और भी ज्यादा राजनीतिक तूल पकड़ लिया है।

क्या है मामला?
यह मामला कोविड-19 लॉकडाउन के समय का है। उस दौरान पश्चिम बंगाल के बशीरहाट सीमावर्ती इलाकों में बांग्लादेश को गेहूं और चावल की तस्करी के आरोप में कई ट्रक जब्त किए गए थे। उस समय नुसरत जहां बशीरहाट से सांसद थीं। जांच के दौरान राशन तस्करी में कई नाम सामने आए हैं और ईडी अधिकारी अब बांग्लादेश को होने वाली गेहूं की तस्करी के बारे में नुसरत से सवाल-जवाब करना चाहते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: फ्लाइट में हुई देरी पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- भाजपा के लोग चले जाएंगे, आपको यहीं रहना है
विज्ञापन


कुछ दिन पहले नुसरत जहां अपने साथी और अभिनेता यश दासगुप्ता के साथ छुट्टियां मनाने विदेश गई थीं। अभी यह साफ नहीं है कि वह कोलकाता लौट आई हैं या नहीं। इससे पहले भी ईडी ने फ्लैट धोखाधड़ी के एक मामले में नुसरत से करीब छह घंटे तक पूछताछ की थी। उन पर आरोप था कि उनकी कंपनी ने 400 से ज्यादा बुजुर्गों से फ्लैट देने के नाम पर 5.5-5.5 लाख रुपये लिए थे, लेकिन न तो फ्लैट दिए गए और न ही पैसे लौटाए गए। नुसरत ने इन आरोपों को हमेशा नकारा है।

अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें