फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nupur Sharma: पैगंबर मोहम्मद विवाद पर कैसा था खाड़ी देशों का रुख? विदेश मंत्री ने कहा- बहती गंगा में हाथ धोना चाहते थे लोग 

Sun, 19 Jun 2022 09:06 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, अंतरराष्ट्रीय संबंध बहुत ही प्रतिस्पर्धी खेल है। यह क्वींसबेरी नियमों की तरह नहीं खेला जाता। ऐसे भी लोग हैं, जो इस समय अपना फायदा ढूंढने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन
एस जयशंकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा से निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की पैंगबर मोहम्मद पर टिप्पणी और उसके बाद खाड़ी देशों की नाराजगी पर विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, वह टिप्प्णी न तो भारत सरकार का बयान था और न ही भाजपा का। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा- वह भाजपा की स्थिति नहीं थी और टिप्पणी पर कार्रवाई भी की गई। विदेश मंत्री ने कहा उस टिप्पणी से लोगों की संवेदनशीलता और समझ प्रभावित हुई थी। 

विज्ञापन


जयशंकर ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान कहा, सिर्फ खाड़ी देशों ने ही नहीं बल्कि, दक्षिण पूर्ण एशिया में भी कुछ देशों ने इसके खिलाफ चिंता व्यक्त की थी। हालांकि, वे इस बात की सराहना करते हैं कि पैगंबर मोहम्मद के बारे में जो कुछ भी कहा गया, वह भारत सरकार की स्थिति नहीं थी। उन्होंने कहा, जिन देशों ने चिंता व्यक्त की थी, वे जानते हैं कि हमारे किस बारे में क्या विचार हैं। उन्होंने कहा, हमें उम्मीद थी कि एक बार पार्टी अपनी स्थिति स्पष्ट कर देगी तो लोग इसे समझेंगे। 



कुछ लोग बहती गंगा में हाथ धोना चाहते हैं 
पैंगबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी पर खाड़ी देशों का क्या रुख था? इस सवाल पर विदेश मंत्री ने किसी देश का नाम लिए बगैर कहा, कुछ लोग बहती गंगा में अपने हाथ धोना चाहते हैं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय संबंध बहुत ही प्रतिस्पर्धी खेल है। यह क्वींसबेरी नियमों की तरह नहीं खेला जाता। ऐसे भी लोग हैं, जो इस समय अपना फायदा ढूंढने की कोशिश में हैं। उन्होंने कहा, हमें ऐसे मामलों में अपनी बात रखने की जरूरत है। हम ऐसा कर भी रहे हैं। आप देख सकते हैं कि भारत की सही स्थिति को लोग समझ भी रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें