फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में नहीं थम रहे दुष्कर्म के मामले, सुरक्षित नहीं हैं लड़कियां

Wed, 05 Jun 2019 12:55 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

राजस्थान में इन दिनों दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीते दिनों अलवर में हुए गैंगरेप केस के बाद से अलग-अलग इलाकों से ऐसे मामले और भी ज्यादा प्रकाश में आ रहे हैं। कई जगह घटना के बाद प्रशासन के लचर रवैये से पीड़ित और उनके परिवारवालों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे ही मामले राज्य के लालगढ़, थानागाजी, चुरू, जोधपुर और झुंझुनु में देखने को मिले हैं।

अश्लील वीडियो बना कर किया शोषण

लालगढ़ क्षेत्र के श्रीगंगानगर इलाके की एक किशोरी के साथ एक युवक ने अश्लील वीडियो बना कर लंबे समय तक शारीरिक एवं मानसिक शोषण किया। युवक का नाम ताराराम है और वो दूर के रिश्ते में किशोरी का भाई लगता है। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली, जिसके बाद उसे पहले जिला अस्पताल लाया गया और वहां से बीकानेर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


बीकानेर से छुट्टी मिलते ही परिवार वालों ने पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि मामला दर्ज ही नहीं हुआ है। इस पर पीड़ित एसपी कार्यालय में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। मामला उच्चाधिकारियों की नजर में आते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना 4 मई की है, जबकि मामला थाने में 3 जून को दर्ज हुआ। 

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर ताराराम, उसकी पत्नी और पिता राजाराम समेत कई लोगों पर अपहरण, दुष्कर्म, देह शोषण और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
Trending Videos

पीड़िता ने अदालत में की 4 आरोपियों की पहचान

अलवर के थानागाजी गैंगरेप मामले में मंगलवार को एससी/एसटी न्यायालय में पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए गए जिसमें ग्रामीण सीओ जगमोहन शर्मा ने सुबह करीब 8 बजे पीड़ित महिला व उससे गैंगरेप करने के आरोपी छोट्या उर्फ छोटेलाल गुर्जर, इंद्राज गुर्जर, हंसराज गुर्जर और अशोक गुर्जर सहित सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल करने वाले मुकेश गुर्जर को कड़े पुलिस घेरे के बीच कोर्ट में पेश किया। इस दौरान करीब 4 घंटे तक अदालत के बंद कमरे में पीड़िता के बयानों की कार्रवाई चली।

वहीं, लोक अभियोजक ने पीड़िता से आरोपियों की शिनाख्त करवाई। बयान के दौरान अदालत में उपस्थित 4 आरोपियों की पीड़िता ने पहचान कर ली जबकि एक आरोपी को न्यायालय द्वारा नाबालिग करार देने से उसकी सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष की जा रही है। 

हालांकि अदालत के कामकाज का समय पूरा होने के कारण बयान पूरे नहीं हो सके। न्यायाधीश बृजेश कुमार शर्मा ने बयान की अगली तारीख 10 जून तय की है।  

जोधपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज 

जोधपुर में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सोमवार रात मंडोर थाने में दर्ज हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को नाबालिग पीड़िता का मेडिकल करवाया गया। मामला डेढ़ साल पुराना है और इसकी जांच जारी है। 

 

विज्ञापन

चूरू में असम से लाई नाबालिग को एक लाख रुपए में बेचा 

असम से सरदारशहर लाई गई एक 16 वर्षीय नाबालिग को सरदारशहर के गांव ढाणी सुहाना में एक लाख 20 हजार रुपए में बेच दिया गया। मारपीट के डर से नाबालिग सोमवार रात ढाणी सुहाना से भागकर पास में ही स्थित गांव गिड़गिचिया की एक ढाणी में पहुंच गई। मंगलवार सुबह नाबालिग को रोते देख ढाणी मालिक ने पुलिस को सूचना दी, तो मामले का पता चला। पुलिस ने नाबालिग के बताए अनुसार उसको खरीदने वाली महिला सरस्वती को हिरासत में भी ले लिया। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें