इलुरु में अबतक 200 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती
- फोटो : ANI
आंध्र प्रदेश के इलुरु शहर में शनिवार से अबतक 200 से ज्यादा लोगों को रहस्यमयी बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। इसके बाद चिकित्सा और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की एक टीम रविवार को इस शहर पहुंची। रोगियों में मिर्गी जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं।
इस बीच उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री अल्ला कृष्णा श्रीनिवास उर्फ नानी ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है और सभी जरूरतमंदों को चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।उन्होंने इलुरु के सरकारी अस्पताल के दौरे के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रभावित लोगों को चक्कर और मिर्गी की शिकायत के साथ अस्पताल लाया गया था।
जानकारी के अनुसार, कुल मिलाकर, 46 बच्चों और 76 महिलाओं सहित 227 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से 70 को उनकी हालत स्थिर होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बता दें कि मरीजों में ज्यादातर ज्यादा उम्र के या तो फिर बच्चे हैं।