फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: देश में घटी कोरोना संक्रमितों की संख्या, एक दिन में केवल 128 नए मामले

Thu, 19 Jan 2023 01:44 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 37 मामलों की कमी दर्ज की गई है। वहीं, देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है।
विज्ञापन
कोरोना सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या घटी है। बीते 24 घंटे में केवल 128 नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,81,361 हो गई है। मंत्रालय के मुताबिक, सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 5,30,728 लोगों की जान गई है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 37 मामलों की कमी दर्ज की गई है। वहीं, देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। वहीं, संक्रमण की दैनिक दर 0.07 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें