महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14.50 लाख के पार कर गई है। सोमवार को एक दिन में 10,244 नए मरीज सामने आए और बीते 24 घंटे में 263 की मौत हो गई। प्रदेश में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 2,52,277 हो गई है।
राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,53,653 हो गई है। इसमें से 11,62,585 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसी अवधि के दौरान 12,982 कोरोना संक्रमितों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि प्रदेश में अब तक कुल 38,347 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में रिकवरी दर 80 फीसदी और मृत्युदर 2.64 फीसदी हो गई है। फिलहाल, सूबे में 22 लाख 160 लोग होम क्वारंटीन और 26,749 लोग संस्थागत क्वारंटीन हैं।
मुंबई में 47 की मौत
मुंबई में सोमवार को कोरोना के 1836 नए मामले सामने आये और बीते 24 घंटे में 47 मरीजों की मौत हो गई। मुंबई महानगर में अब तक कुल 2,15,488 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, जिसमें से 1,79,519 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मुंबई में 26,392 सक्रिय मरीज हैं और अब तक कुल 9155 लोगों की कोरोना महामारी के चलते मौत हो चुकी है।