एक समय था जब अमेरिका के राष्ट्रपति रॉनल्ड रीगन ने कहा था कि परमाणु जंग ने जीती जा सकती है और न ही इसे लड़ा जाना चाहिए। ये उन्होंने 1984 में कहा था, लेकिन इस नीति में कई बदलाव आ चुके हैं। अब देश परमाणु हमले की धमकियां एक-दूसरे को देते हुए नजर आते हैं।
मीडिया की खबरों के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से दी जाने वाली परमाणु हमले की धमकियों का भारत ऐसा जवाब दे सकता है कि वह इसके बारे में दोबारा सोचेगा भी नहीं। ऐसा माना जा रहा है कि भारत अब पाकिस्तान पर पहले परमाणु हमला कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उड़ी हमले और सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हालात एेसे हो गए हैं कि भारत युद्ध की पहल भी कर सकता है।
दरअसल, परमाणु हमले की धमकी के बल पर पाकिस्तान आतंकवाद को पनाह दे रहा है, ऐसे में भारत अब इसे हल्के में लेने के पक्ष में नहीं है। भारत फिर पहले परमाणु हमला न करने वाले फैसले पर समीक्षा कर सकता है। ये बात इससे भी साबित हो रही है क्योंकि कई न्यूक्लियर एक्सपर्ट्स ने इस पर अपनी राय दी है।