फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTA Overhaul: एनटीए में जीएम के चार पदों के अलावा 16 युवा पेशेवरों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू; 47 अधिकारी नपे

Sat, 25 Jul 2026 04:17 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) 47 अधिकारियों को हटाने के पहले ही एनटीए ने इस हफ्ते जनरल मैनेजर के लेवल पर सीनियर प्रोफेशनल पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिए थे। साथ ही, यूपीएससी के प्रतिभा सेतु पोर्टल के जरिये 16 युवा पेशेवरों की नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एनटीए के संस्थागत पुनर्गठन में क्या?
एनटीए की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है, ये कदम एनटीए के संस्थागत पुनर्गठन की दिशा में पहला ठोस कदम है। यह नियुक्तियां के राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली विशेषज्ञों की उच्च-स्तरीय समिति की सिफारिशों के आधार पर की जा रही हैं।

चार विभागों में जनरल मैनेजर पदों के लिए विज्ञापन जारी
ठेके पर जनरल मैनेजर के चार पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। हर पद के लिए शुरुआती कार्यकाल तीन साल का होगा। जिन चार विभागों में जनरल मैनेजर पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है वह हैं- असेसमेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एंड साइकोमेट्रिक्स, टेस्ट सेंटर नेटवर्क एंड ऑपरेशंस, इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी और सतर्कता, जांच और फोरेंसिक। इन सभी पदों के लिए अलग-अलग योग्यता और अनुभव की जरूरत होगी।
विज्ञापन


कैसे होगी युवा पेशेवरों की नियुक्ति
इसके अलावा, यूपीएससी प्रतिभा सेतु पोर्टल के जरिये 16 युवा पेशेवरों को नियुक्त किया जा रहा है। एनटीए ऐसा पहली बार कर रहा है। यह नियुक्ति उन उम्मीदवारों के लिए है जो सिविल सेवा परीक्षा में शामिल हुए हैं और प्रतिभा सेतु पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं। इसमें एकेडमिक रिसर्च में बारह पद, कानूनी रिसर्च में दो पद और फाइनेंस और अकाउंट्स में दो पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें